अगर पुलिस एफआईआर दर्ज करने से मना कर रही हो तो क्या करे। अक्सर हम देखते है पुलिस हमारी बात को गंभीरता पूर्वक नही लेती है और एफआईआर लिखने से मना करती है या किसी राजनीतिक रंजिश के कारण FIR दर्ज करने से मना कर देती है तो आज के इस लेख में हम जानेगे की ऐसी स्थिति में हम क्या कर सकते है।
- अदालत का सहारा ले– यदि पुलिस प्रशासन FIR लिखने से मना कर रहा ही तो आप अदालत में वकील के माध्यम से FIR के लिए याचिका दायर कर सकते है।
- किसी सामाजिक संगठन का सहारा ले– आप अपने नजदीकी मानवाधिकार संगठन या मानवाधिकार संगठन से संपर्क कर सकते हैं ये संगठन आपके मामले में सहायता करने के लिए कानूनी जानकारी दे सकते है।
- उपर सरकारी अधिकारी से संपर्क करे– आप विभागीय अधिकारी या पुलिस कमिश्नर के पास जाकर अपनी समस्या साझा करे। और स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा सकते है और उचित कार्यवाही की मांग कर सकते है।
- मीडिया का सहारा ले
- मुख्यालय– पुलिस विभाग के मुख्यालय में जाकर अपनी समस्या के बारे में बताए और शिकायत दर्ज करवाए।
- उच्चायुक्त अधिकारी से मिले– पुलिस विभाग के उच्चायुक्त अधिकारी या उच्चायुक्त कमिश्नर से मिले और उन्हे अपनी समय बताए और FIR दर्ज करने के सहायता मांगे।